छत्तीसगढ़

टूरी में विकास की नई राह: 10 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन

सीएसआर मद से होगा सड़क निर्माण, बारिश में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम टूरी (हीरागढ़) में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन संबंधी परेशानी को दूर करने की दिशा में पहल हुई है। गांव में सीएसआर मद से 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन किया गया।

सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में बारिश के दौरान रास्ते में कीचड़ और जलभराव के चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीसी सड़क बनने से इन दिक्कतों में कमी आने के साथ गांव की सड़क व्यवस्था भी बेहतर होगी।

उक्त निर्माण कार्य जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभापति राजकुमार साहू की अनुशंसा पर स्वीकृत हुआ है। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विकास कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता जताई।

इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच नरोत्तम कश्यप, ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी के सरपंच प्रतिनिधि विजय साहू, कोटवार सुभाष दास, संतोष सूर्यवंशी, चुनूं दास, पंच राजकुमार मिस्त्री, गोलू कश्यप, सुनील कश्यप सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अग्निपथ न्यूज़ | सच की ज्वाला, जनता की आवाज़

Related Articles

Back to top button