छत्तीसगढ़जांजगीरजिला पंचायत जांजगीर चांपा

चांपा दशहरा महोत्सव 2026: 20 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, जयाप्रदा और अनुज शर्मा देंगे शानदार प्रस्तुति

चांपा। धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह के प्रतीक चांपा दशहरा महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 20 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा तथा पद्मश्री सम्मानित कलाकार अनुज शर्मा अपनी विशेष उपस्थिति और प्रस्तुति से आयोजन की रौनक बढ़ाएंगे।

महोत्सव में अनुज शर्मा नाइट के अंतर्गत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं, पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा की मौजूदगी आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने भी आम नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है। आयोजन चांपा के भालेराव मैदान में होगा। चांपा दशहरा उत्सव समिति द्वारा क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।

दशहरा महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र में सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक सहभागिता और उत्सव के उल्लास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आयोजकों को आशा है कि बड़ी संख्या में लोग इस सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे।

स्थान: भालेराव मैदान, चांपा
दिनांक: 20 अक्टूबर 2026
समय: शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक
आयोजक: चांपा दशहरा उत्सव समिति

Related Articles

Back to top button