छत्तीसगढ़

चांपा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. बंशीलाल देवांगन को किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. बंशीलाल देवांगन को दी श्रद्धांजलि, जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने की सौजन्य भेंट

चांपा, 29 जून। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सोमवार को चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला (थाना पारा) में आयोजित स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्व. बंशीलाल देवांगन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना एवं ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा शिशपाल सिंह ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। शिशपाल सिंह ने दिवंगत स्व. बंशीलाल देवांगन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन का समाज के प्रति योगदान सदैव प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर स्व. बंशीलाल देवांगन को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने चांपा स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Related Articles

Back to top button