छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू की मुख्य आतिथ्य में 30 जून को होगा जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव

जांजगीर-चांपा। जिले में शाला प्रवेश उत्सव 2026-27 का जिला स्तरीय आयोजन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, शिवरीनारायण (पुराना हाई स्कूल) में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू शामिल होंगे। आयोजन के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों को विद्यालय से जोड़ने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button