लोकतंत्र की रक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR के जरिए मताधिकार से वंचित करने का लगाया आरोप




बलौदा, 8 अक्टूबर 2026। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदा के तत्वावधान में गुरुवार को गांधी चौक में लोकतंत्र की रक्षा एवं चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया राठौर, सरपंच नवल सिंह एवं मनोज कश्यप ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की मूल पहचान हैं। प्रत्येक मतदाता के मत का सम्मान और उसकी सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बहाने लोगों को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए तथा किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सदन यादव ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन में नगर पंचायत बलौदा अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ललिता पाटले, अशोक अरोरा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि जगत, सरपंच प्रीतेश शुक्ला, दिनेश मेरी, पार्षद दिलहरण दिवाकर, राम सिंह राजपूत, मनोज कश्यप, आरिफ कुरैशी, मनोज नारंग, शिव देवांगन, मनोज यादव, नरेंद्र प्रताप सिंह, बनवासी बिझवार, भरत यादव, सुरेंद्र साहू, रिखी राम, लक्ष्मी भारद्वाज, रमेश भारद्वाज, पवन पटेल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सिकंदर कुंभकार, भागवत यादव, कालेश्वर महंत, गोवर्धन कुर्रे, कृष्ण कुमार, कमलेश जांगड़े, ऋषि शांडिल्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




