छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. बंशीलाल देवांगन को दी श्रद्धांजलि दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

चांपा, 29 जून। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला (थाना पारा) पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय बंसीलाल देवांगन जी को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने स्व. बंशीलाल देवांगन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. बंशीलाल देवांगन का समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चांपा के मंझली तालाब पार स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना भी की।

कार्यक्रम में राज्य के मंत्रिगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button