छत्तीसगढ़

खोखसा ओवरब्रिज के मेंटेनेंस में लीपापोती!

डामर की पतली परत लगाकर की जा रही सड़क की मरम्मत, अधिकारियों की निगरानी में कार्य कराने की जरूरत

जांजगीर-चांपा। जिले के खोखसा ओवरब्रिज पर मेंटेनेंस कार्य में लीपापोती किए जाने का आरोप लग रहा है। सड़क की मरम्मत के नाम पर डामर की पतली परत बिछाकर गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। ऐसे में मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

ओवरब्रिज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतना वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सवाल यह है कि यदि मेंटेनेंस कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हुआ, तो सड़क कितने दिनों तक टिक पाएगी?

संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर अपनी निगरानी में कार्य कराना चाहिए। डामर की निर्धारित मोटाई, सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की जांच सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता न हो और सरकारी राशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button