छठ महापर्व पर लछनपुर पहुंचे विधायक ब्यास कश्यप, छठी मैया की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की





लछनपुर (चांपा)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप लछनपुर स्थित हसदेव नदी छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पर्व की खुशियां साझा कीं तथा सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ पर्व को आस्था, श्रद्धा, सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया।
छठ महापर्व के आयोजन में भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर भोजपुरी समाज के संस्थापक अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, अध्यक्ष सुशील सिंह, विनय कुमार दास, संतोष सिंह (चांपा), राजकुमार सरोज, एस.के. सिंह, विनय बाजपेयी, रंजय सिंह, राजीव यादव, सिद्धांत सिंह, निशांत सिंह, एस.पी. सिंह एवं शिव शंकर झा सहित समाज के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। भोजपुरी समाज के सदस्यों ने छठ महापर्व की परंपरा और धार्मिक महत्व को बनाए रखने के साथ सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।


