छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, दोपहर 12 से 3 बजे तक आम जनता से करेंगे सीधा संवाद


रायपुर, 24 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी 26 नवंबर, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।
जनदर्शन के दौरान प्रदेशभर से पहुंचने वाले नागरिक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित और उचित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
इस जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।



