छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जून को जांजगीर-चांपा दौरे पर, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जून को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिलेवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे तथा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे जिले में विकास को गति देने वाले विभिन्न निर्माण एवं जनहितकारी कार्यों का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम पोंड़ी (राछा) स्थित सत्य निज नाम बोध संस्थान में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में भी शामिल होंगे तथा श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद कमलेश जांगड़े सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा जिले भर से लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button