छत्तीसगढ़

श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी लाखों की भीड़, पुलिस की मुस्तैदी से व्यवस्था रही दुरुस्त

VIP सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था संभालने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को SP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा, 21 सितंबर 2026। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में 13 सितंबर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज के कथा कार्यक्रम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विशाल भीड़, VIP आगमन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रही।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन तथा SDOP चांपा लौकेश बंसल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने लगातार ड्यूटी करते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, VIP सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के साथ यातायात को व्यवस्थित रखा। भारी भीड़ के बावजूद पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और उत्कृष्ट ड्यूटी की सराहना करते हुए SP विजय कुमार पाण्डेय IPS ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

  • निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव – थाना प्रभारी बिर्रा
  • निरीक्षक पारस पटेल – थाना प्रभारी बम्हनीडीह
  • निरीक्षक लालन पटेल – यातायात
  • ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय – प्रभारी, पुलिस सहायता केंद्र राहौद
  • प्रधान आरक्षक मिलन राठौर
  • प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह
  • प्रधान आरक्षक छगन साहू
  • आरक्षक रामकुमार कंवर
  • आरक्षक पुनेश्वर आजाद
  • आरक्षक उमेश कश्यप
  • सैनिक सुरेश साहू
  • महिला आरक्षक ऋतु लहरे

विशेष: लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी वाले धार्मिक आयोजन में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संभालने वाले पुलिस जवानों के सम्मान से पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है। यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने वाला कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button