डोंगा घाट में उतरा प्रशासन, कलेक्टर ने थामी झाड़ू; हसदेव तट पर चला स्वच्छता अभियान


गांधी जयंती पर ‘सेवा मेरा योगदान’ की पहल, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया सामूहिक श्रमदान
जांजगीर-चांपा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चांपा के डोंगा घाट में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर श्रमदान किया।
हसदेव नदी के तट पर स्थित डोंगा घाट परिसर में लोगों ने सामूहिक रूप से सफाई कर कचरा हटाया। अभियान के दौरान नदी तट और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, उपाध्यक्ष अमरजीत खटकर, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, संतोष थवाईत, महेंद्र तिवारी, संत सोनत, मंगलदास महंत, ईश्वर देवांगन, भगवती संतोष देवांगन, मंगल चंद देवांगन, बसंत चतुर्वेदी, नरेंद्र ताम्रकार, विनीता मोदी, किशोर मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं जिला पंचायत सीईओ विनय पोयाम, एसडीएम चांपा **शशि




