अजीत राणा के निवास पर सजा कांग्रेस का जमावड़ा, टी.एस. सिंहदेव ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात






जांजगीर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव के जांजगीर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट-मुलाकात के क्रम में वे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजीत राणा के निवास पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों, आतिशबाजी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
टी.एस. सिंहदेव ने इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा संगठन की वर्तमान गतिविधियों एवं क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी विचारों को पहुंचाने का आह्वान करते हुए आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा राजू शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास राठौर, ब्लॉक कांग्रेस नवागढ़ अध्यक्ष गौरव सिंह, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश उपाध्याय गोपाल गुलशन सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संतोष गढ़वाल, अनिल राठौर, सलीम सिद्दीकी, अनिल चौरसिया, मुस्कान वर्मा, मनोरमा पाटेकर, वर्षा सिंह, अमन अग्रवाल, कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, गुड्डा आसना, शेषनाथ टंडन, विष्णु यादव, सब्बीर कुरेशी, भोलू यादव, राजा सिद्दीकी, अतीक कुरेशी, गुलशन सोनी, हरीश पांडे, चंद्रकुमार ओग्रे, अक्षत टेकाम, देवराज सिंह, शिवेंद्र सिंह, जगदेश्वरी सूर्यवंशी, रवि सूर्यवंशी, शुभम सिंह, सुमित सिंह, रिशू सिंह, प्रीतम कश्यप, रामशरण कहरा, छतराम कहरा, निरंजन राठौर, पारस राठौर, सनी राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के आगमन ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया तथा संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया। :::


