मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हाईस्कूल की व्याख्याता निलंबित


जांजगीर-चांपा, 3 सितंबर 2026। शासकीय हाईस्कूल तुलसी, विकासखंड नवागढ़ की व्याख्याता निर्मला कोमल लहरे (एल.बी.) को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और कलेक्टर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने आज इसका आदेश जारी किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को VSK ऐप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के बाद व्याख्याता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं कलेक्टर जांजगीर-चांपा के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करती दिख रही हैं।
विभाग ने इसे शासकीय सेवक के आचरण के विपरीत और शासन की छवि धूमिल करने वाला कृत्य माना है। इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, जो संतोषजनक नहीं पाया गया।
जिसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर-चांपा रहेगा।
संचालनालय ने 7 दिन के भीतर आरोप पत्र और संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं।




