चांपाजांजगीर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा नरियरा मंडल की कार्यशाला एवं आवश्यक बैठक संपन्न

नरियरा, 10 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी नरियरा मंडल द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत मंडल कार्यशाला एवं आवश्यक बैठक का आयोजन सामुदायिक भवन, पंजाब नेशनल बैंक के सामने, नगर पंचायत नरियरा में किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के संगठन प्रभारी एवं अतिथि वक्ता श्री रामदेव कुमावत जी तथा मंडल प्रभारी श्री राम खूबवानी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

बैठक में सेवा संकल्प अभियान की आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों तथा अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा अभियान के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष प्रमोद कौशिक, भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद कश्यप, महिला मोर्चा प्रभारी मेघा यादव, सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा सेवा संकल्प अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बलराम गोस्वामी ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, संगठन और जनसंपर्क की भावना को पहुंचाने का माध्यम है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करना चाहिए।

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button