ग्राम कोसमंदा में नशा मुक्ति युवा संकल्प शिविर आयोजित, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प


चांपा। ग्राम कोसमंदा में नशे के प्रति जनजागरूकता फैलाने एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से “नशा मुक्ति युवा संकल्प शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए सभी को मिलकर नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। युवाओं से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करना तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम का समापन “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें – स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” के संदेश के साथ किया गया।




