मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर में… मुलाकात होगी या सिर्फ औपचारिक दौरा?


कलेक्टर कार्यालय परिसर में आगमन के बाद निर्धारित कार्यक्रम के तहत रायगढ़ रवाना होंगे मुख्यमंत्री
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और सुबह 11:20 बजे जांजगीर स्थित सर्किट हाउस/कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री जांजगीर में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक आरक्षित समय में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:10 बजे रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम पहुंचने तथा वहां आयोजित ‘नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है।
मुख्यमंत्री के जांजगीर-चांपा प्रवास को लेकर जारी समय-सारणी में सर्किट हाउस/कलेक्टर कार्यालय परिसर में उनके आगमन और प्रस्थान का समय स्पष्ट रूप से उल्लेखित है। जांजगीर में उनके कार्यक्रम के लिए दोपहर 12:35 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, जिसके बाद उनका रायगढ़ दौरा प्रस्तावित है।
जांजगीर के आरक्षित समय पर टिकी नजरें
मुख्यमंत्री के जांजगीर प्रवास के दौरान किसी सार्वजनिक सभा, स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात या अन्य गतिविधि का उल्लेख उपलब्ध समय-सारणी में स्पष्ट रूप से नहीं है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि निर्धारित आरक्षित समय के दौरान कौन-सी गतिविधियां होती हैं।



