छत्तीसगढ़

विधायक व्यास कश्यप ने लछनपुर पहुंचकर दिवंगत वीरेंद्र गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

लछनपुर। जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप ने ग्राम पंचायत लछनपुर पहुंचकर पंचायत के पंच नोहर नाथ गोस्वामी के निवास पर उनके दिवंगत पुत्र वीरेंद्र गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक ने दिवंगत वीरेंद्र के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

विधायक व्यास कश्यप ने शोकाकुल पिता नोहर नाथ गोस्वामी एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुख की इस कठिन घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया और परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोना बेहद पीड़ादायक होता है। इस दुख की घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

विधायक के इस संवेदनशील आगमन से परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शुभम सिंह राजपूत, होरीलाल यादव, विशंभर गोस्वामी एवं नोहर नाथ गोस्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button