छत्तीसगढ़

संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लेकर बलौदा में मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहब को किया नमन

थाना चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

बलौदा, जांजगीर-चांपा। संविधान दिवस के अवसर पर बलौदा नगर के थाना चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर संविधान दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण एवं भारतीय लोकतंत्र को मजबूत आधार प्रदान करने में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

संविधान शपथ लेते हुए

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल आदर्शों को आत्मसात करने तथा संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा सनत देवांगन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी, पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया राठौर, सरपंच संघ अध्यक्ष नवल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कंवर, संगीत साधक राजकुमार ज्योति, आजाक्स बलौदा तहसील अध्यक्ष लोकचंद खरे, वकील संघ बलौदा अध्यक्ष चंद्रकांत डहरिया, उपाध्यक्ष शोभाराम कुर्रे, रामगोपाल रात्रे, प्रगतिशील पार्षद अध्यक्ष जगदीश खांडे, राखी गोवर्धन कुर्रे, कमल सोनवाने, दयाराम आदिले, विश्वनाथ डहरिया, रामायण भार्गव, जगदीश जाटवर, हर प्रसाद गोविंद, अश्वनी दिनकर, यास ओग्रे, भोगीलाल पाटले, शहनाज कुरैशी, घनश्याम कुर्रे, मनीराम खूंटे, रविवचन रात्रे, लक्ष्मी भारद्वाज, कमल सिंह कंवर, भारत साण्डे, सुरेश जैस्कर, आरुषि धीरही, ऋषिकेश रात्रे, दिलीप ताडें, दिलीप लहरे एवं राजू खूंटे सहित विभिन्न ग्रामों से पहुंचे जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक एवं व्यवस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मिरी, महेश मिरी एवं संतोष मिरी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने यह संदेश दिया कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और समानता का आधार है। बाबा साहब के विचारों एवं संवैधानिक आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही संविधान दिवस की सार्थकता है।

Related Articles

Back to top button