छत्तीसगढ़

लछनपुर में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन, जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने किया अतिथियों का आत्मीय स्वागत

संगठन का चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष
सांसद ने मीडिया से रूबरू हुआ
ग्राम लछनपुर में सांसद के द्वारा वृक्षा रोपण करते हुए
जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा ग्रामीणों से चर्चा

लछनपुर (चांपा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘प्रबुद्धजन संवाद एवं संपर्क अभियान’ के अंतर्गत ग्राम लछनपुर में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत के संकल्प, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने अपने विचार, सुझाव एवं अनुभव साझा करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके मार्गदर्शन से ही विकास की योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, केंद्रीय सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, जनपद पंचायत बलौदा के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत, मंगलचंद देवांगन, मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, कार्यक्रम प्रभारी गेंदराम कुर्रे सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत बलौदा के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित प्रबुद्धजनों के सुझावों एवं मार्गदर्शन को भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन एवं समाज हित में महत्वपूर्ण बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग एवं सहभागिता से ही विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। :::

Related Articles

Back to top button