छत्तीसगढ़

डोंगकहरौद सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, पामगढ़ की ओर जाने वाले मार्गों पर चक्का जाम

जांजगीर-चांपा। डोंगकहरौद मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने पामगढ़ क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम कर दिया। आंदोलन के कारण पामगढ़ आने-जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हैं। सड़क पर धरना देकर प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। चक्का जाम के चलते बसें, निजी वाहन, एंबुलेंस सहित मालवाहक वाहन भी प्रभावित हुए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी था और आवागमन प्रभावित बना हुआ था।

यात्रियों से अपील की गई है कि पामगढ़ क्षेत्र की ओर जाने से पहले यातायात की स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

Related Articles

Back to top button