छत्तीसगढ़

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में शिशुपाल सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारी, समर्थकों में उत्साह

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति में बलौदा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह राजपूत को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।

शिशुपाल सिंह राजपूत लंबे समय से संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर श्री राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पंचायत स्तर पर पार्टी का जनाधार और सशक्त होगा।

Related Articles

Back to top button