छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर आज जांजगीर में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब करेंगे ध्वजारोहण

मंत्री खुशवंत साहब

जांजगीर-चांपा। 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा, रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

ध्वजारोहण के पश्चात मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

आज का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • 08:59 बजे — मुख्य अतिथि का आगमन
  • 09:00 बजे — ध्वजारोहण
  • 09:01 बजे — राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान एवं सलामी
  • 09:10 बजे — मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन
  • 09:25 बजे — छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • 09:55 बजे तक — पुरस्कार वितरण
  • 10:15 बजे — कार्यक्रम का समापन

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button