छत्तीसगढ़

समाचार

उर्वरक विक्रेता मेसर्स ओम प्रकाश मित्तल का लाइसेंस निरस्त जांजगीर-चांपा, 27 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विकासखण्ड बलौदा स्थित मेसर्स ओम प्रकाश मित्तल उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। यूरिया उर्वरक को शासकीय दर से अधिक मूल्य पर विक्रय किए जाने की शिकायत के संबंध में जांच के लिए यह कार्रवाई की गई। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उर्वरक विक्रेता अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) द्वारा जारी नक्शे में दर्ज विक्रय स्थल पर उर्वरक का विक्रय नहीं कर रहा था। साथ ही शासकीय दर से अधिक मूल्य पर यूरिया विक्रय किए जाने के संबंध में उर्वरक विक्रेता द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए मेसर्स ओम प्रकाश मित्तल, उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उर्वरक के मूल्य एवं वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इसका उद्देश्य किसानों को सुगमता से निर्धारित शासकीय दर पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button