छत्तीसगढ़

दीपावली को लेकर बम्हनीडीह पुलिस अलर्ट, देर रात सघन वाहन जांच अभियान

थाना प्रभारी निकिता साहू के नेतृत्व में चला जांच अभियान, दोपहिया-चारपहिया वाहनों की तलाशी लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर रखी गई नजर

बम्हनीडीह/जांजगीर-चांपा। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बम्हनीडीह पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर निकिता साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं चारपहिया वाहनों की डिक्की खुलवाकर तलाशी ली गई तथा वाहन चालकों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

इस दौरान थाना प्रभारी निकिता साहू ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत दी गई।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य दीपावली के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

त्योहार के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ी है। बम्हनीडीह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी एवं जांच अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button