राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, जिले के 16 राजस्व निरीक्षकों के तबादले


जांजगीर-चांपा, 17 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने प्रशासनिक एवं कार्यालयीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिले के राजस्व निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न राजस्व निरीक्षक मंडलों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
आदेश के अनुसार अशोक कुमार साहू को जांजगीर से अमोरा, मिमांशु भास्कर को सुकली से मुलमुला, ऋचा राठौर को बिरगहनी से नजूल चांपा तथा चंदराम साहू को नवागढ़ से पहरिया पदस्थ किया गया है। वहीं पिनाज आर. कुरैषी को अमोरा से बिरगहनी, किशोर सिंह सिदार को शिवरीनारायण से सारागांव तथा जितेंद्र सिंह को अकलतरा अतिरिक्त प्रभार कोटगढ़ से बलौदा भेजा गया है।
इसी प्रकार जागेश्वर सिहानी को बलौदा से अकलतरा, रामायण प्रसाद सूर्यवंशी को पहरिया से बम्हनीडीह, जयनारायण भूपेंद्र को मुलमुला से शिवरीनारायण, आदित्य झा को राहौद से पामगढ़ तथा संजय सोनी को खरौद से राहौद पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा शीला देवांगन को नजूल चांपा से सुकली, भागवत सिंह गोंड़ को सारागांव से जांजगीर, शेख मोहम्मद मुजीब को बम्हनीडीह से नवागढ़ तथा साहेब लाल टंडन को राजस्व निरीक्षक वर्कलोड से नजूल शाखा जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश को राजस्व प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने तथा कार्यों के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवीन पदस्थ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



