नगर पंचायत बहनीडीह में 2 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बहनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10:30 बजे आई.टी.आई. ग्राउंड, बहनीडीह में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे।

कार्यक्रम में मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, विधायक श्री बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े तथा जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर नगर पंचायत बहनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश कुमार इड्डोतेना एवं समस्त नव निर्वाचित पार्षदगण पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
नगर पंचायत प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।




