राजीव गांधी जी की जयंती पर मेहंदा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम





जांजगीर। भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्राम मेहंदा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर ग्रामीण द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान देश के विकास, आधुनिक भारत के निर्माण तथा संचार एवं तकनीकी क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक तकनीक और संचार के क्षेत्र में नई दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके विचार और देश के विकास के लिए किए गए प्रयास आज भी प्रेरणादायी हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर ग्रामीण के अध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




