छत्तीसगढ़

शिक्षा के मंदिर को किया शर्मसार! स्कूल परिसर में आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

स्कूल परिसर बना शर्मनाक कृत्य का अड्डा? वायरल वीडियो से मचा बवाल

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोडसरा स्थित स्कूल परिसर में कथित आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले स्कूल परिसर में इस तरह की घटना सामने आने से ग्रामीणों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों में नाराजगी व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में कुछ लोगों द्वारा आपत्तिजनक गतिविधि किए जाने का वीडियो सामने आया है, जिसे ग्रामीणों ने रिकॉर्ड किया बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा शुरू हो गई और लोगों ने इसे स्कूल की गरिमा के साथ खिलवाड़ बताया।

ग्रामीणों का कहना है कि जहां बच्चों को संस्कार और शिक्षा दी जाती है, उसी परिसर में इस प्रकार की गतिविधियां होना बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन मामले ने प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि स्कूल परिसर की नियमित निगरानी होती तो ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती थी।

घटना के सामने आने के बाद प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की नजर पूरे मामले पर टिकी हुई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

    Related Articles

    Back to top button