जांजगीर-चांपा में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने कई अधिकारियों की नई पदस्थापना
जांजगीर-चांपा, 15 जुलाई। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न तहसीलों में पदस्थ अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से स्थानांतरण किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार श्रीमती आराधना प्रधान को तहसीलदार नवागढ़ से अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा, श्री पुलकित साहू को जिला कार्यालय से तहसीलदार सारागांव, श्रीमती श्वेता यादव को अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा से जिला कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा), श्री राजकुमार मरावी को तहसीलदार जांजगीर से तहसीलदार चांपा तथा श्री शशिभूषण सोनी को तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार जांजगीर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार श्री प्रशांत पटेल को नायब तहसीलदार चांपा से प्रभारी तहसीलदार बम्हनीडीह, श्री अखिलेश विश्वकर्मा को नायब तहसीलदार पामगढ़ से नायब तहसीलदार बलौदा, श्रीमती भागीरथी कश्यप को नायब तहसीलदार अकलतरा से नायब तहसीलदार सारागांव, श्री अभिषेक यादव को नायब तहसीलदार सारागांव से नायब तहसीलदार पामगढ़, श्री त्रिलोकचंद चतुर्वेदी को नायब तहसीलदार जांजगीर से नायब तहसीलदार अकलतरा तथा सुश्री रश्मि जायसवाल को नायब तहसीलदार चांपा से नायब तहसीलदार अकलतरा पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य राजस्व कार्यों में गति लाना, आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा विभिन्न तहसीलों में प्रशासनिक कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना बताया गया है।




