पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद




बलौदा। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान एवं उनके विचारों को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णय और देश के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने कार्यों से भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया राठौर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया, रामगोपाल रात्रे, गुरुनाम सिंह, दिलहरण दिवाकर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सभा में मनोज यादव, गजानंद बिंझवार, राखी कुर्रे, नरेंद्र सिंह, गोवर्धन कुर्रे, आरिफ कुरैशी, दिलहरण, पुष्पा एवं भुखऊ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सदन यादव ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।




