छत्तीसगढ़

पुलिस की तत्परता और सरपंच की सक्रियता लाई रंग, 15 वर्षीय लापता खिलेश्वर साहू सकुशल मिला; परिवार ने ली राहत की सांस

तीन नवंबर से लापता 15 वर्षीय बालक की तलाश खत्म, जांजगीर पुलिस और लछनपुर सरपंच के प्रयास से घर लौटा खिलेश्वर; परिवार में खुशियों की लहर

चांपा। ग्राम लच्छनपुर के बाबा डेरा निवासी संतोष कुमार साहू का 15 वर्षीय पुत्र खिलेश्वर साहू (राजा), जो 3 नवंबर 2026 को शाम लगभग 4 बजे से लापता था, आखिरकार सकुशल मिल गया है। जांजगीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर मुकेश पांडे और ग्राम पंचायत लच्छनपुर के सरपंच गेंद राम छोटू कुर्रे के विशेष प्रयासों एवं सहयोग से बच्चे की तलाश सफल रही।

बच्चे के अचानक लापता होने से परिजन बेहद चिंतित थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू की। वहीं सरपंच गेंद राम छोटू कुर्रे ने भी गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के लिए सक्रिय पहल की तथा पुलिस के साथ समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

पुलिस की तत्परता, सब इंस्पेक्टर मुकेश पांडे की सक्रिय भूमिका और सरपंच के सहयोग से आखिरकार 15 वर्षीय खिलेश्वर का पता चल गया। बच्चे के सकुशल मिलने की खबर से परिजनों के चेहरे खिल उठे और परिवार सहित पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल बन गया।

परिजनों ने सब इंस्पेक्टर मुकेश पांडे, सरपंच गेंद राम छोटू कुर्रे एवं तलाश में सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

परिवार ने आम नागरिकों से अपील की है कि खिलेश्वर के लापता होने से संबंधित पुरानी सूचना और पोस्टर अब सोशल मीडिया पर साझा न करें, क्योंकि बच्चा सकुशल मिल चुका है।

Related Articles

Back to top button