छत्तीसगढ़

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव पहुंचे पोच, सरपंच अजय राठौर के निवास पर हुआ आत्मीय स्वागत

बलौदा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता T. S. Singh Deo का बलौदा विकासखंड के ग्राम पोच आगमन हुआ। इस दौरान वे विधायक Raghvendra Singh के साथ ग्राम के सरपंच अजय राठौर के निवास पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान टी.एस. सिंहदेव ने सरपंच परिवार के सदस्यों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

बैठक में सरपंचों की विभिन्न समस्याओं, ग्रामीण विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रिय रहकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सदन यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया राठौर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक अरोरा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि जगत, गिरीलाल साहू, मनोज कश्यप, अंकित सिंह, हर्षवर्धन सिंह, गगन गुरुद्वान सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरपंच नवल सिंह, पितेश शुक्ल, नरेंद्र सिंह, अक्षय पटेल, पंचराम, शतुहन साहू, रमेश राठौर, हरिकांत, राकेश राठौर, कमलेश राठौर, अनुज साहू सहित ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button