चांपा पहुंचेेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रशासन ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चांपा प्रवास पर, देवांगन धर्मशाला में होगा आरक्षित कार्यक्रम

चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 29 जून को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे भालेराय मैदान स्थित हेलिपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वे कार द्वारा थाना पारा स्थित देवांगन धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे देवांगन धर्मशाला पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे 2:30 बजे देवांगन धर्मशाला से हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 2:35 बजे हेलिपैड पहुंचेंगे और 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल एवं हेलिपैड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।





