छत्तीसगढ़

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जांजगीर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

जांजगीर-चांपा: दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिला युवा कांग्रेस जांजगीर-चांपा ने बुधवार को कचहरी चौक में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निंदा की।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। छात्रों की आवाज़ को लाठी के दम पर दबाने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए, न कि बल प्रयोग से। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि छात्र सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button